Blogger या WordPress ब्लॉग में Youtube Subscribe Button कैसे Add करें (पूरी जानकारी हिन्दी में)
Blogging ओर Youtube दोनों ही ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे बेस्ट तरीके हैं। अगर आप एक youtuber हैं तो आप Youtube subscribers का महत्व अच्छी तरह से जानते होंगे। youtube में आपके जितने ज्यादा Subscribers होंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा और youtube सब्सक्राइबर बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है ब्लॉग पर अपने चैनल का सब्सक्राइब बटन add करना।
अगर आप एक youtuber हैं और आपका अपना एक ब्लॉग भी है, जिसपर आपको अच्छा traffic मिलता है तो फिर आप अपने youtube चैनल को अपने ब्लॉग के साथ जोड़कर या अपने Blog में Youtube Subscribe Button जोड़कर अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ा सकते हैं। अपने ब्लॉग में अपने youtube चैनल का सब्सक्राइब बटन जोड़ना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
दोस्तों, अगर आपका भी एक यूट्यूब चैनल है और एक ब्लॉग भी है व आप अपने ब्लॉग पर यूट्यूब सब्सक्राइब बटन add करना चाहते हैं, ताकि आपको आपके ब्लॉग के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स मिलते रहे, तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको अपने blogspot या wordpress ब्लॉग में youtube subscribe button या widget add करने के बारे में बताऊंगा, कि कैसे आप अपने किसी भी ब्लॉग में यूट्यूब सब्स्क्राइब बटन जोड़ सकते हैं। आज की इस पूरी पोस्ट में मैं आपको ऐसे 2 आसान तरीके बता रहा हूँ, जिनके माध्यम से आप अपने Blog या website में youtube subscribe button आसानी से जोड़ सकते हो।
तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं कि
Blog या Website में YouTube Subscribe Button या Widget कैसे Add करें
ब्लॉग में YouTube सब्सक्राइब बटन जोड़ना बहुत ही आसान है। यहां हम आपको ब्लॉग में YouTube सब्सक्राइब बटन add करने के दो अलग-अलग तरीके बता रहे हैं।
पहला तरीका :-
पहले तरीके में आपको आपके ब्लॉग के लिए YouTube Developers Option से YouTube सब्सक्राइब बटन Script बनानी पड़ेगी। इसके लिए आप हमारी बताई ये स्टेप्स फॉलो करें –
सबसे पहले आप इस पते पर जाएं
https://developers.google.com/youtube/youtube_subscribe_button
यहाँ आपके सामने यूट्यूब सब्सक्राइब बटन बनाने के लिए एक पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको ये इन्फॉर्मेशन भरनी होंगी।
1- Channel Name – सबसे पहले आपको चैनल नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमे आपको अपने यूट्यूब चैनल का URL भरना होगा। इसको एकदम सही सही भरें क्योंकि यही सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। अगर गलत हुआ तो widget script नही बन पाएगी।
2 – Layout – इसमें आपको अपने यूट्यूब बटन के लिए Layout चुनना होगा। इसको आप default ही रहने दें। आप चाहें तो इसको full कर दें। इसके आपकी widget पूरी तरह दिखाई देगी, image के साथ।
3 – Theme – यह ऑप्शन आपके यूट्यूब सब्सक्राइब बटन की theme के लोए होता है कि आपको कैसी थीम चाहिए। इसको भी आप default ही रहने दें। अगर आप इसमें Dark चुनते हैं तो widget डार्क दिखाई देगी।
4 – Subscriber Count – अगर आप इस widget button में subscribers भी दिखाना चाहते हैं, तो आप इस ऑप्शन में hidden को सेलेक्ट करें, वरना इसको भी default ही रख सकते हैं। ये आपकी पसंद पर है।
Note – आपको साथ मे आपकी Youtube subscribe button widget का preview भी दिखेगा। आप इसमें जो भी बदलाव करेंगे वो आपको यहाँ दिखाई दे जाएगा। इसलिए आप preview को देखकर अपना बटन अपनी पसंद से खुद ही create कर लें। आपके लिए सबसे जरूरी 1st ऑप्शन/स्टेप है।
अब सारी जानकारी सही से ओर अपनी पसंद की भरते ही सबसे नीचे Box में आपके लिए आपके यूट्यूब सब्सक्राइब बटन की script create हो जाएगी और उसके ऊपर आपको button का preview दिखाई देगा। जैसा कि आप स्क्रीनशॉट्स में 5 नम्बर ऑप्शन में देख सकते हैं। आप इस box में दिख रही पूरी स्क्रिप्ट को कॉपी कर लें।
अब आपको इसको अपने ब्लॉग में add करना है। इसके लिए आप ये steps फॉलो करें –
Step 1 :- सबसे पहले अपने Blogger dashboard में जाएं और Layout पर क्लिक करें।
Step 2 :- अब आपको जिस जगह यह widget या youtube subscribe button जोड़ना है, उस जगह Add a Gadget पर क्लिक करें।
Step 3 :- अब अगली popup स्क्रीन में आप HTML/javascript पर क्लिक करें।
Step 4 :- अब आपके सामने जो ऑप्शन खुलेगा, उसमे Title में अपनी इस widget का नाम भर दें, ओर अगले बड़े वाले box में वो सारा कॉड paste कर दें जो आपने create करके copy किया था। Code paste करने कर बाद widget को save कर दें। अब बस आपके ब्लॉग में आपके youtube चैनल का subscribe button लग गया है। इसको आप अपने ब्लॉग के review में देख सकते हैं।
दूसरा तरीका :-
दूसरे तरीके में आपको सीधा नीचे बताया गया कोड copy करना है और इसको अपने ब्लॉग में add करना है। इसके लिए आप हमारी बताई ये स्टेप्स फॉलो करें :-
सबसे पहले आप यह पूरा कोड कॉपी करें –
<!– Start of Youtube Subscription Box Embed Code –> <iframe frameborder=”0″ id=”fr” scrolling=”no” src=”https://www.youtube.com/subscribe_widget?p=USERNAME” style=”border: 0px; height: 100px; background:#FFF; overflow-x: hidden; overflow-y: hidden; width: 300px;”></iframe> <!– End of Youtube Subscription Box Embed Code –>
इसके बाद इस कॉड में Red Words में लिखे USERNAME की जगह आप अपने यूट्यूब चैनल का URL डाल दें और फिर इसको अपने ब्लॉग में add कर दें।
इसमें आगे की स्टेप्स वही है जो मैंने आपको पहले बताई थी। Blogger Dashboard > Layout > Add a Gadget > HLML/JavaScript > ओर फिर कॉड को paste कर दें।
इस दुसरे तरीके में आपकोें Youtube devlopers option पर जाकर आपको कोड create नही करना पड़ेगा। आप सीधा यह कोड copy करके कर अपने चैनल का URL डालकर paste कर दें। इसके अलावा आपको कुछ नही करना। यह एकदम आसान है।
तो दोस्तों, ये थी अपने ब्लॉगर ब्लॉग में Youtube Subscribe Button जोड़ने के बारे में जानकारी। आप हमारे बताए इन दोनों तरीकों को Blogger के अलावा WordPress पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये Code या Script blogger ओर wordpress दोनों पर काम करेगी। अगर आपका कोई वर्डप्रेस ब्लॉग है तो उसमें यह Youtube Subscribe Button या Widget जोड़ने के लिए आप हमारी इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने wordpress ब्लॉग में यह widget ऐड कर सकते हैं :-
Step 1 :- सबसे पहले अपने WordPress Dashboard/WP-Admin Panel में जाएं तो ओर Appearance पर क्लिक करें।
Step 2 :- Appearance पर क्लिक करने के बाद जो menu list खुलेगा, उसमें Widgets पर क्लिक करें।
Step 3 :- widgets पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ widgets दिखाई देंगी। इनमे से आपको Custom HTML या Text Widget को चुनना है।
Step 4 :- अब text widget चुनते ही इसको अपने ब्लॉग के साईडबार या footer में ऐड करें या अपनी पसंद की जगह लगाएं।
Step 5 :- Widget चुनने के बाद Text सेक्शन में अपनी widget का नाम, जैसे – Subscribe our youtube channel etc. लिखें या आप चाहें तो इसको खाली भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद अगले Content वाले बॉक्स में आप वह widget का कोड paste कर दे और widget को अप्लाई कर दें।
बस अब आपक वर्डप्रैस ब्लॉग में youtube subscribe button लग चुका है। इसके अलाव आपको कुछ नही करना। अगर आप एक वर्डप्रैस यूज़र हैं तो आप इन स्टेप्स को आसानी से समझ गए होंगे।
तो दोस्तो इस तरह से आप अपने Blogger ओर WordPress ब्लॉग्स में अपना youtube subscribe button जोड़ सकते हैं व अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स बढ़ा सकते हैं। यह widget या आपके ब्लॉग में यह सब्सक्राइब बटन आपके subscribers बढ़ाने में अवश्य मदद करेगा।
उम्मीद करता हूं आपको मेरी बताई यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको इस जानकारी या पूरी पोस्ट को लेकर कोई भी सवाल या परेशानी है तो आप अपना सवाल हमसे comment box में comment के माध्यम से कर सकते हैं।
ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Guruji and Geeky Rohitके साथ।
1 Comment