TikTok पर Fans ओर Followers कैसे बढ़ाएं- Hindi Tips

TikTok followers kaise badhaye | Hindi Tips and Tricks For Boost Tiktok Fans And Followers By Geeky Rohit | Tiktok पर real follower कैसे बढ़ाये - Hindi Tips 2020
Tiktok followers kaise badhaye guruji

भारत में Youtube के बाद TikTok दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म है। यहाँ पर हर रोज हजारों की संख्या में नए Short Video अपलोड होते हैं और देखने वालों की संख्या तो लाखों में है। यही वजह है कि यहाँ यूट्यूब की तरह ही Creaters की संख्या भी लाखों में है जो अपने शार्ट वीडियो टिकटोक पर डालते हैं। Tiktok आज के दौर में कामयाब होने का एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है, खाश करके उन लोगों के लिए जो दिनभर फ्री रहते हैं या कोई जॉब नहीं करते।

लेकिन tiktok पर भी यूट्यूब की तरह कामयाब होना और फॉलोवर्स प्राप्त करना कोई आसान काम नहीं है। यहाँ हर कोई आसानी से फेमस नहीं हो सकता और पैसे नहीं कमा सकता है। काफी ज्यादा मेहनत और लोगों को पसंद आने वाले नए कंटेंट बनाने की जरूरत है, तभी यहां आप अपने फैन बना सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

Also Read – Youtube Shorts क्या है कब लॉन्च होगा | TikTok Vs Youtube Shorts

अगर आप भी Tiktok वीडियो बनाते हैं और आपको ज्यादा व्यूज नहीं मिल रहे हैं तो हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने Tiktok Fans ओर Followers बढ़ा सकते हैं और जल्दी से यहाँ अपनी पहचान बनाकर कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए यहां कुछ टिप्स हैं जो आपकी Tiktok पर फॉलोवर्स बढ़ाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि Tiktok पर अपने Fans या Followers कैसे बढ़ाएं –

Tiktok पर Fans ओर Followers कैसे बढ़ाएं (Tips In Hindi)

Tiktok followers kaise badhaye guruji

यदि आप भी टिकटोक पसंद करते हैं और इसपर कंटेंट पोस्ट करते हैं तो चाहते होंगे कि आपके लाखों fans ओर followers हों। आप जादूई तरीके से रातोंरात ऐसा नहीं कर सकते, पर सही रणनीति बनाकर काम करे तो यहाँ आपके प्रसंसको की संख्या बढ़ सकती है। जानते हैं इसके लिए कुछ टिप्स, कि आपको क्या करना चाहिए –

Original Content पोस्ट करें –

टिकटोक पर पहले से कंटेंट काफी ज्यादा है और इसपर कंटेंट का ही महत्व है। आप दूसरों की तरह ही कंटेंट पोस्ट करेंगे तो आपको ज्यादा views ओर followers नहीं मिलेंगे। आपको खुद को अलग दिखाने का तरीका ढूंढना होगा। आप कैसे कपड़े पहनते हैं, कैसे एक्ट करते हैं, आपकी स्क्रिप्ट कैसी है, इसका आपकी फोल्लोविंग पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए यहाँ हमेशा कुछ यूनीक डालने की कोशिश करें ओर एकदम ओरिजिनल कंटेंट ही पोस्ट करें।

नियमित वीडियो अपलोड करें –

यदि आप टिकटोक स्टार बनना चाहते हैं तो एक शेड्यूल के अनुसार वीडियो अपलोड करें। आप Tiktok पर हर दिन कोई न कोई वीडियो जरूर डालें। अगर हर दिन वीडियो डालना सम्भव नहीं है तो आपको एक दिन छोड़कर एक दिन या सप्ताह में एक वीडियो डालना चाहिए। लेकिन यह एक निर्धारित समय पर करें ताकि आपको पसंद करने वालों को पता हो कि आप कौनसे समय पर वीडियो डालते हैं। यहाँ शेड्यूल पर वीडियो डालने का भी काफी महत्व है और आपके लिए मददगार भी हो सकता है।

टिकटोक के शार्ट वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक का काफी महत्व है। आप वीडियो में जितना अच्छा बैकग्राउंड म्यूजिक शामिल करेंगे, आपका वीडियो उतना ही ज्यादा अच्छा लगेगा। इसके लिए आप Tiktok की लायब्रेरी से अपनी पसंद का नहीं, बल्कि ट्रेंडिंग म्यूजिक लें उसे वीडियो में शामिल करें। ट्रेंडिंग म्यूजिक के साथ वीडियो वायरल होने की सम्भावना ज्यादा होती है। इसलिए हमेशा अच्छे और ट्रेंडिंग म्यूजिक के साथ ही वीडियो बनाएं।

Duets परफॉर्म करें –

आपने देखा होगा कि बड़े tiktok stars दूसरे बड़े स्टार के साथ डुएट्स वीडियो बनाते हैं। आप भी ऐसा करने की कोशिस करें। Tiktok पर दूसरे लोगों के साथ टीम बनाना, आपको नए सर्कल ओर ग्रुप्स तक पहुंचने का रास्ता हो सकता है। Tiktok पर डुएट्स बनाने के लिए एक अलग से फीचर भी उपलब्ध है। इसलिए आप Duets फीचर का उपयोग करें।

Experts से सीखिए –

आप दूसरे वीडियो देखकर उनसे कुछ नया सीखने की कोशिस करें और अपने आप में सुधार करें। अपना वीडियो शुरू करने से पहले आप For You सेक्शन ब्राउज करें। यहाँ आपको कुछ Videos पर हजारों लाखों Likes मिलेंगे। आप इनसे सीख सकते हैं और कुछ नया कर सकते हैं। ऐसा करना भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है और आपके Fans बढ़ाने में मदद कर सकता है।

#Tag (हैशटैग) शामिल करें

आप अपने वीडियो में Trendiest टॉपिक्स ओर #Tag शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं ओर इसका इस्तेमाल करके अपने Fans ओर Followers बढ़ा सकते हैं। #Tag शामिल करना किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपने आप को स्थापित करने और आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए इसको अहमियत दें।

ये टिप्स अपनाकर आप TikTok पर अच्छा काम कर सकते हैं और अपने Followers व Fans बढ़ा सकते हैं। आपको अपने Tiktok एकाउंट को अच्छे से मैनेज करना चाहिए और यहाँ अच्छी तरह से वीडियो डालने के तरीके सीखने पर भी ध्यान देना चाहिए व अपने आप को अन्य बड़े Tiktok यूजर के साथ या उसके वीडिओज़ के साथ तुलना करके देखना चाहिए कि आप किस तरह से उससे तुलना कर सकते हैं।

Third Party Apps Or Tools For Boost Tiktok Subscribers

कुछ थर्ड पार्टी टूल्स या apps होती हैं जो आपको Tiktok एकाउंट पर Followers बढ़ाकर देने का दावा करती हैं। लेकिन उसमें सच्चाई किस हद तक होती है, यह कहना सम्भव नहीं है। ऐसी apps को इस्तेमाल करना और इनके माध्यम से फॉलोवर्स बढ़ाने की कोशिस करना कारगर होता है, यह 100% कन्फर्म नही है।

लेकिन, फिर भी अगर आप ऐसी Tools या Apps को इस्तेमाल करना चाहते है और इसके माध्यम से अपने फॉलोवर बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ Apps बताते हैं, जिनको आप इस्तेमाल करके देख सकते हैं –

इन पांच tools (ऍप्स) या वेबसाइटों को आप Try कर सकते हैं। ये Tools फ्री में टिकटोक पर फॉलोवर्स इत्यादि बढ़ाने का दावा करती हैं। अब ये कहाँ तक सही है और ये कहाँ तक कारगर है, ये हम नहीं कह सकते हैं। आप चाहते हैं try करके देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ Paid Tools भी हैं जो कुछ राशी लेकर आपको टिकटोक पर ग्रो करने में मदद करती हैं। बाकी आपकी चॉइस है कि आप क्या करते हैं। आप हमारे बताये टिप्स को अपनाकर भी अपने टिकटोक एकाउंट को ग्रो कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आपके लिए मददगार होगा। आर्टिकल अच्छा लगे तो इसको शेयर करें और इससे सम्बंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट्स ओर टेक्निकल जानकारियों के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट Geeky Rohit के साथ। धन्यावाद.!

Rohit Maan
Hollo Readers, I'm Rohit Maan And I'm founder CEO Of This Website. I'm A Professional Blogger, Digital Marketing Specialist, And Web Developer. I'm From Churu, Rajasthan