Xiaomi MI Note 10 Launched | Full Review And Features Detail In Hindi

MI Note 10 Hindi Review
Image From MI Official Blog

दोस्तों Redmi ने अपनी Note सिरीज़ का अगला स्मार्टफोन Mi Note 10 को लॉन्च कर दिया है और जल्दी ही यह इंडिया में बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। Mi Note 10 स्मार्टफोन को लेकर Redmi ने एक टीज़र ओर ऑफिसियल वीडियो जारी किया है जिसमें redmi note 10 phone के कुछ मुख्य फ़ीचर्स के बारे में बताया गया है।

हालांकि इस फ़ोन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि जल्द ही रेडमी note सिरीज़ का अगला फ़ोन मार्केट में उतारने वाली है और अब यह बात पूरी तरह से साफ हो गयी है कि Redmi Mi note 10 लॉन्च हो चुका है और जल्दी ही यह भारत में उपलब्ध हो जाएगा।

रेडमी नॉट 10 एक बहुत ही शानदार व प्रीमियम फ़ोन है, जिसमें बहुत से अलग फ़ीचर्स व शानदार डिज़ाइन दिया गया है। यह एक mid range smartphones की कैटेगरी का स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi Redmi Mi Note 10 Smartphone

सबसे पहले आपको बता दूं कि चीन में यह स्मार्टफोन MI CC9 नाम से लॉन्च हुआ है और इसी स्मार्टफोन को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में MI Note 10 के नाम से लांच किया है। वहीं इसका एक ओर वेरिएंट भी चीन में MI CC9 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है जिसको यूरोपियन स्मार्टफोन मार्केट में Mi Note 10 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। मतलब चीन में लांच हुआ Mi CC9 स्मार्टफोन ही Mi Note 10 है।

Redmi Mi Note 10 के फ़ीचर्स व स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.47 इंच की बड़ी 3D Curved AMOLED Display दी गयी है जिसके फ्रंट ओर बैक दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 730G Processor दिया गया है।
इसमें 5260mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W fast charging को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फ़ोन 65 मिनट में full charge हो जाएगा।

Mi note 10 में 5 रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

mi note 10
Image From Mi Official Blog

इसके अलावा फ़ोन में 8 GB तक रैम वेरिएंट व 256 GB तक इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग अलग रहने वाली है। redmi mi note 10 की भारत में शुरूआती कीमत लगभग 43990 रुपये होगी। बता दें कि इसकी यूरोपियन मार्केट में कीमत 549 यूरो से शुरू होती है।

Redmi Mi note 10 Smartphone भारत में बिक्री के लिए 20 जनवरी 2020 तक उपलब्ध होने की सम्भावना है। mi note 10 के सभी फ़ीचर्स व स्पेसिफिकेशन ओर पूरी कीमत-वेरिएंट्स की जानकारी इसके भारत में लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल अभी तक mi की ऑफिशियल घोषणा, वेबसाइट व वीडियो से इस फ़ोन के बारे में इतनी ही जानकारी मिल पाई है।

Redmi Mi Note 10 के कुछ खाश फ़ीचर्स –

  • दुनियां का पहला 108 मेगापिक्सल रियर penta camera वाला स्मार्टफोन
  • 30W Fast Charging को सपोर्ट करता है।
  • 5260 mAh की बड़ी बैटरी
  • स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर व MIUI 11 का लेटेस्ट अपडेट
  • In-display फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • 3D Coverd Glass का रियर पैनल

तो दोस्तों, Mi का यह स्मार्टफोन फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन इत्यादि हर तरह से एक बेस्ट स्मार्टफोन होने वाला है और अभी तक का Mi का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन होगा। फिलहाल यह भारत में अभी कुछ दिन तक उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जनवरी के अंत तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Mi स्मार्टफोन लवर्स को यह स्मार्टफोन काफी पसंद आने वाला है।

Rohit Maan
Hollo Readers, I'm Rohit Maan And I'm founder CEO Of This Website. I'm A Professional Blogger, Digital Marketing Specialist, And Web Developer. I'm From Churu, Rajasthan