Oneplus 8 And Oneplus 8 Pro – Features, Price And Launch Date In Hindi

oneplus 8 pro hindi details guruji

Oneplus 7 Pro की सफलता के बाद अब Oneplus अब इसका अगला वेरिएंट Oneplus 8 Pro जल्द ही लॉन्च करने वाला है और इसके सम्भावित फ़ीचर्स व स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ लीक्स निकालकर सामने आए हैं। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही थी लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

लेकिन अभी जल्द ही oneplus ही Oneplus 8 ओर Oneplus 8 Pro को लांच कर सकता है और यह oneplus का अभी तक का सबसे शानदार स्मार्टफोन होगा। अगर आपको भी Oneplus 8 का इंतजार है व इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम इस पोस्ट में आपकी इसको लेकर मदद करने वाले हैं और इसके सम्भावित फ़ीचर्स के बारे में डिटेल्स से बात करने वाले हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं Oneplus 8 and Oneplus 8 Pro के Features, Price ओर Launch Date के बारे में सारी जानकारी विस्तार से

Oneplus 8 And Oneplus 8 Pro – Features, Price And Launch Date In Hindi

oneplus 8 pro hindi details guruji

सबसे पहले में आपको बता दूं कि इस सिरीज़में तीन स्मार्टफोन्स OnePlus 8, OneOlus 8 Pro और Oneplus 8 Lite लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन यह अभी तक आधिकारिक तौर पर स्प्ष्ट नहीं है कि कंपनी इनको क्या नाम देने वाली है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने आयोजित होने वाली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 (CES 2020) में पेश कर सकती है।

यहां एक ओर बात भी आपको बताना चाहूंगा कि अभी Oneplus 7, Oneplus 7 Pro व Oneplus 7 Pro T अभी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 33,990 रुपये से शुरू होती है और तीनों ही oneplus के लैटेस्ट स्मार्टफोन हैं और काफी शानदार हैं।

Note :- Oneplus 8 व Oneplus 8 Pro को अब तक अधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है सभी जानकारियां लीक और आरंभिक सूचना के आधार पर हैं।

अब जल्दी ही आने वाले oneplus 8 pro के फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें 120 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले, होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। फ़ोन की डिस्प्ले 6.65 इंच की होगी जिसका रेसुलशन 3140 x 1440 होगा और प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक्स55 5G मॉडेम दिया गया है जिसके कारण फोन्स 5G सपोर्ट करेगा।

इस फ़ोन में कोर्निंग ग्लास 6 का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा और इसमें 88.08 % का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देखने को मिल सकता है। OnePlus 8 सीरीज के फोन ग्लास बैक डिजाइन के साथ आएंगे जो कि धूल और पानी से रजिस्टेंट होंगे। ये फोन Android 10 OS पर रन करेंगे। तीनों नए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

इसके कैमरा की बात करें तो इसमें 64/20/12-megapixels का ट्रिपल रियर कैमरा होगा वहीं इसमें 24 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा हो सकता है। oneplus 8 प्रो में 4500 mAh की बैटरी होगी जो 35W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

oneplus 8 smartphone 2020 hindi

Oneplus 8 Pro की कीमत

इसकी कीमत के बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट के आधार पर इसकी शुरुआती कीमत 3699 CNY होगी। इसकी भारतीय मार्केट में कीमत 37990 रुपये से शुरू हो सकती है। 37990 रुपये में वनप्लस 8 मिलेगा वहीं वनप्लस 8 प्रो की कीमत 4999 CNY (51,000 रुपये) होने की सम्भावना है वहीं Oneplus 8 Lite की कीमत 2999 CNY (30990 रुपये) से शुरू हो सकती है। बाकी इसकी कीमत की सही जानकारी किसी ऑफिसियल अपडेट के बाद ही मिल पाएगी।

Oneplus 8 Pro Launch Date

अब बात करते हैं Oneplus 8 ओर Oneplus 8 Pro के भारत में लांच डेट की तारीख के बारे में कि यह भारत में कब लांच होगा। जैसा कि मैंने आपको शुरू में बताया था कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने आयोजित होने वाली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 (CES 2020) में पेश कर सकती है। OnePlus ने इसके लिए टीज़र भी पिछले दिनों जारी किया है। इससे स्पष्ट होता है कि फ़ोन मार्च तक आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

भारत मे यह फ़ोन मई तक उपलब्ध होने की सम्भावना है। हालांकि इसके सभी ऑफिसियल फ़ीचर्स, कीमत व लांच डेट के बारे में सारी जानकारी अगले महीने होने वाले CES 2020 में पता चल जाएंगी।

दोस्तों, मैंने ऊपर आपको ज्यादातर जानकारियां Oneplus 8 Pro के बारे में ही दी हैं। Oneplus 8 ओर Oneplus 8 Pro दोंनो की डिटेल्ड जानकारी आप नीचे देख सकते हैं –

Full Features Detail Of Oneplus 8 –

Features                                              Details                                                                           
Display 6.4-inch AMOLED
Resolution HD + 2400 x 1080, 90Hz
Operating system Android 10 OS
Pricessor Qualcomm Snapdragon 865
5G X55 5G modem
Storage 128/256 GB
External Storage No microSD Card Slot Option
RAM 8/12 GB
Primary Camera 64/20/12-megapixels
Front Camera Punch Hole Display 32MP Camera
Battery 4000 mAh + 35W Fast Charge
Weight 200 g
Color Not Confirmed

Full Features Detail Of Oneplus 8 Pro –

Features                                              Details                                                                           
Display 6.7-inch AMOLED
Resolution HD + 3140 x 1440, 120Hz
Operating system Android 10 OS
Pricessor Qualcomm Snapdragon 865
5G X55 5G modem
Storage 128/256/512 GB
External Storage No microSD Card Slot Option
RAM 8/12 GB
Primary Camera 64/20/12-megapixels
Front Camera Punch Hole Display 32MP Camera
Battery 4500mAh + 50W Fast Charge
Weight 205 g
Color Not Confirmed

तो दोस्तों, जल्द ही लॉन्च होने वाला वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन हालांकि कीमत में थोड़ा ज्यादा है लेकिन यह एक शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, खाश करके उनके लिए जो oneplus को पसन्द करते हैं। अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में 40-50 हजार रुपये के बजट में कोई अच्छा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

हालाँकि इस रेंज में अभी ओर भी बहुत से अच्छे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जैसे – Apple iPhone XR, Oppo Reno2, Oneplus 7 ProT व Samsung Galaxy Note 9 इत्यादि, तो आप इनको लेने के बारे में भी सोच सकते हैं।

अगर आप Oneplus 7 Pro के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं – Oneplus 7 Pro | Full Features And Specifications Details In Hindi

ओर अधिक स्मार्टफोन रिव्यु, कीमत ओर लॉन्च के बारे में ताजा जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Guruji Hindi Website के साथ। ओर इस स्मार्टफोन पोस्ट पर आपका क्या सुझाव है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं व नुचे इस फ़ोन को 5 में से अपनी कुल रेटिंग दें।

Rohit Maan
Hollo Readers, I'm Rohit Maan And I'm founder CEO Of This Website. I'm A Professional Blogger, Digital Marketing Specialist, And Web Developer. I'm From Churu, Rajasthan