Digital Seva Yojna योजना क्या है और कैसे अप्लाई करें

Digital Sewa Yojna 2022 in Hindi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022 बजट में राजस्थान की जनता को बड़ी सौगात दी है, जिसमें काफी अच्छी योजनाएं मुख्यमंत्री ने पेश की है। वहीं इस बजट में मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को भी एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा योजना (Digital Seva Yojna 2022)  की घोषणा की है जिसमें सरकार की तरफ से महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आज इस पोस्ट में हम आपको इस डिजिटल सेवा योजना Digital Seva Yojna 2022 के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे कि ये Digital Seva Yojna क्या है, डिजिटल सेवा योजना से क्या लाभ मिलेगा और Digital Seva Yojna के तहत महिलाएं फ्री में फ़ोन कैसे प्राप्त कर सकती हैं।

तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं कि Digital Seva Yojna क्या है और डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए कैसे Apply करें और महिलाएं फ्री में स्मार्टफोन कैसे प्राप्त करें –

मुख्यमंत्री Digital Seva Yojna 2022 (डिजिटल सेवा योजना) क्या है और इसके लिए कैसे Apply करें

Digital Seva Yojna 2022 In Hindi

हाल ही में राजस्थान सरकार की ओर से पेश किए गए राज्य के बजट 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू किए जाने की घोषणा की है। इसके तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को-3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना लागू करने की बात भी कही है। इसके तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा।

क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राज्य की महिलाओं को फ्री मोबाइल सेवा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन/मोबाइल प्रदान करने का उद्देश्य महिलाओं को ऑनलाइन जोडऩा और शिक्षित करना है। मोबाइल फोन के जरिये महिलाएं घर बैठे रोजगार परक कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगी और इसका लाभ उठा सकेंगी। 

इसके तहत एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत स्मार्ट फोन (मोबाइल) वितरित किए जाएंगे। इस योजना में चिरंजीवी योजना से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी। चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए जन आधार कार्ड होना जरूरी है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान की लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को Free Smartphone Yojana का लाभ मिलेगा। इस योजना में महिलाओं को स्मार्टफोन पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा और उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Digital Seva Yojna शुरू करने का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करना है ताकि वे डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। राजू सरकार धीरे-धीरे डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रही है, और सभी के पास डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने के लिए एक स्मार्टफोन होना चाहिए। तो राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को पूरी तरह से मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करेगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को Work From Home की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी।

Digital Seva Yojna की पात्रता –

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही दिया जाएगा।
  • डिजिटल सेवा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
  • महिला का जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • परिवार का राशन कार्ड
  • एसएसओ आईडी
  • आधार से लिंक मोबाइल
  • चिरंजीवी कार्ड

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Digital Seva Yojna) के लिए आवेदन कैसे करें

राजस्थान सरकार ने हाल ही में एक डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से अभी तक योजना की आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि राज्य सरकार जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सक्रिय करेगी।

अभी इस योजना के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं इसलिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। जल्द ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना/फ्री स्मार्ट फोन योजना के लिए जन सूचना पोर्टल- https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर आवेदन शुरू किए जाएंगे। साथ ही आप फ्री स्मार्ट फोन योजना की सूची भी ऑनलाइन जन सूचना पोर्टल के माध्यम से देख पाएंगे।

जैसे ही इस योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे, आप अपने नजदीकी E-mitra या अटल-सेवा केंद्र पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन करवा सकते हैं, या अपने कंप्यूटर से इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का फायदा

यह योजना सिर्फ चिरंजीवी परिवार की महिलाओं के लिए है और इस योजना से राजस्थान की महिलाओं को काफी अच्छा फायदा होने वाला है, जो निम्न प्रकार हैं –

  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को फ्री में एक स्मार्टफोन सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
  • यह स्मार्टफोन 3 साल की फ्री कॉलिंग ओर इंटरनेट प्लान के साथ आएगा। अर्थात आपको3 साल तक कोई रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है।
  • सरकार महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए काफी योजनाएं लाने वाली है, उसमे ये स्मार्टफोन महिलाओं के लिए काफी कामगार होगा।
  • प्रदेश की महिलाएं इस योजना से अब ओर अधिक डिजिटल हो सकेंगी।

तो दोस्तो ये थी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना या महिलाओं के लिए फ्री स्मार्टफोन योजना, जो जल्द ही शुरू होने वाली है। अभी तक उस योजना के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस हेतु पूर्ण व सही जानकारी के लिए आप सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणा व आधिकारिक वेबसाइट को फ़ॉलो करते रहें।

उम्मीद है इस पोस्ट से आपको फ्री स्मार्टफोन योजना या मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के बारे में सारी जरूरी जानकारी मिल गयी होगी। अन्य किसी भी सवाल के लिए नीचे दिए कमेंट बॉक्स में आप अपना सवाल हमसे पूछ सकते हैं और ऐसी ही अन्य जानकारियों के हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद..!

Rohit Maan
Hollo Readers, I'm Rohit Maan And I'm founder CEO Of This Website. I'm A Professional Blogger, Digital Marketing Specialist, And Web Developer. I'm From Churu, Rajasthan